विधायक विकास उपाध्याय ने विभिन्न जगहों में जोत जवारा और विसर्जन में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

212
mla vikas upadhyay
mla vikas upadhyay

रायपुर। आज विजयादशमी के पावन अवसर में रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न जगहो में पुष्प वर्षाकर माता के जोत जवारा सांग बाना और विसर्जन झाकियों का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज प्रमुख रूप से रामनगर,खमतराई, हीरापुर,जरवाय सहित अन्य कई जगहों में जोत जवारा सांग बाना और भव्य झाकियों के साथ माता का विसर्जन किया गया है।
इस अवसर में बहुत ही उत्साह के साथ मनमोहक झांकियां के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा माता की सेवा की गई और समिति के सदस्यों के द्वारा विधायक विकास उपाध्याय का उत्साहित होकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर में विधायक विकास उपाध्याय ने कहा पूरे क्षेत्र में भव्यता से जिस प्रकार सांग बाना और झांकियां के माध्यम से आज माता जी का विसर्जन किया गया वह बहुत ही सुंदर है नवरात्रि महापर्व शक्ति और भक्ति का प्रतीक है इसमें माता दुर्गा जी का अलग-अलग रूपो में शक्ति और भक्ति के साथ श्रद्धालु भक्तजन उत्साह पूर्वक जोत जवारा सांग बाना के साथ उत्साह और उमंग में बहुत ही सुंदर तरीके से जस गीतों के साथ माता का सेवा पूरे भक्ति भाव के साथ दुर्गा माता का विसर्जन किया।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु गण उपस्थित होकर माता की सेवा किया।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने गांधी प्रतिमा के सामने गाया रघुपति राघव राजा राम भजन