LIVE UPDATE

रायपुर के आदित्य नारायण कन्नौजे ने नेशनल रिंग फाइट चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के होनहार खिलाड़ी आदित्य नारायण कन्नौजे ने पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता है। आदित्य भारतीय मजदूर संघ रायपुर जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे के पुत्र है।

पश्चिम बंगाल में दिखाया दम

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में ‘रिंग फाइट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के तत्वावधान में ‘9वीं नेशनल रिंग फाइट चैंपियनशिप-2025’ का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आदित्य नारायण कन्नौजे ने इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया।

कड़े मुकाबले के बाद मिली सफलता
रिंग में अपने बेहतरीन कौशल और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए आदित्य ने विरोधी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी और अंततः ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन ‘ऑल इंडिया मतुआ महासंघ’ और ‘वेस्ट बंगाल रिंग फाइट एसोसिएशन’ द्वारा किया गया था। आदित्य की इस सफलता पर उनके कोच, परिजनों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles