2024 में 4 बार लगेगा सूतक काल, जानें पहला ग्रहण दिन

209
2024 में 4 बार लगेगा सूतक काल, जानें पहला ग्रहण दिन
104423654

new Delhi। अब साल 2023 जानें में कुछ ही महीने बचा हुआ है और इस साल का ग्रहण समाप्त हो चूका है और आने वाले साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा ये बाद सामने आई है। बता दे की धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगने की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सनातन धर्म में ग्रहण का बड़ा अधिक महत्व माना जाता है। धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों के अनुसार ग्रहण को कभी भी हमे नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। इस दिन बहुत सी बातों की सावधानियां भी बरतनी चाहिए, जो हमारे लिए ही अच्छा होता है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ये ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होता है। इस ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को इस प्रकार से ढंकता है कि सूर्य का केवल मध्य भाग ही छाया क्षेत्र में आता है। ऐसे में सूर्य एक कंगन की तरह दिखाई देता है। इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। उस दौरान कोई भी शुभ अथवा मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। यहां तक की सूतक काल लगने के बाद मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।

यह जाने साल 2024 में कब-कब लगेगें ग्रहण-

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च सोमवार के दिन लगेगा। इन दिन पूर्णिमा की तिथि होगी। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को सोमवार के दिन लगेगा। साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को बुधवार के दिन लगेगा। साल 2024 का चौथा और आखिरी ग्रहण सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को बुधवार के दिन लगेगा।

रायपुर में अपहरण की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी