पेट्रोल पंप के सामने से लाखों का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

89
IMG 20220610 WA0015
IMG 20220610 WA0015

रायपुर। राजधानी के विभिन्न इलाकों में गांजा तस्करों की मौजूदगी जगजाहिर है। पुलिस आए दिन ऐसे आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई अभियान चलाते हुए कार्रवाई करती आ रही है। किंतु गांजा तस्करों और गांजे की तस्करी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।इसी बीच पुलिस ने सरोना चौक झाबक पैट्रोल पंप के सामने से गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस ने 29 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल कुछ दिनों पूर्व उरला पुलिस द्वारा लगभग पहले 05 क्विटल एवं 50 किलो गांजा पकड़ा गया था। उन्ही आरोपियों पूछताछ पर कुछ अहम जानकारी हाथ लगी थी। उसी दिशा में कार्य करते हुये आज मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बैगों में काफी सारा गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है

उक्त सूचना पर उरला पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 03 बैग तथा 01 थैला में मौजूद गांजे को जब्त किया जो इसे बेचने की फिराक में था। पुलिस ने जब्त किए गांजे की कीमत 2.90 लाख रूपये बताई है। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी गांजा का कई खेपों का सप्लाई उड़ीसा से उ.प्र. के अलग-अलग जगहो में कर चुका है और हर बार पुलिस से बच निलकने की बात भी स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी रामकरण कोयरी पिता जगरू कोयरी उम्र 21 साल साकिन बन्डाखुटार थाना अंतु जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

IMG 20240420 WA0009
अमित शाह ने किया जीत का दावा, 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में खिलेगा कमल