छत्तीसगढ़ में पहले दिन हुई 26 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी

116
धान खरीदी का सियासत शुरू, नई सरकार 3100 सौ में खरीदेगी 21 क्विंटल धान
धान खरीदी का सियासत शुरू, नई सरकार 3100 सौ में खरीदेगी 21 क्विंटल धान

1 नवंबर से समर्थन मूल्य msp पर धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। वही छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में 26 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई है। खरीदे गए धान उन जिलों के हैं जहां धान की फसल जल्दी पक जाती है। पहले दिन जिन जिलों में सबसे ज्यादा धान खरीदी हुई है उनमें बालोद धमतरी, महासमुंद और बेमेतरा जिला शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दे की आचार संहिता लगने से खरीदी के लिए बायोमेट्रिक का उपयोग नहीं हो पाया। बता दें कि साल 2023 में धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार ने बायोमेट्रिक पद्धति से धान खरीदी की बात कही थी। मगर आचार संहिता के कारण शुरू नहीं हो पाई। वजह यह रही की धान खरीदी केंद्रों तक बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई क्योंकि समय से पहले इनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी। ऐसे में सोसाइटी में पुरानी पद्धति मतलब टोकन प्रक्रिया के तहत धान खरीदी की जा रही है। इस साल फूड डिपार्टमेंट रोज तय लिमिट के अनुसार किसानों से धान खरीदी करने का निर्णय लिया है। चुनावी सरगर्मियों के बीच छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हो रही है। जिसका फायदा मौजूदा सरकार को कहीं ना कहीं किसानों के रूप में मिलेगा।

सूटकेस में मिला युवती का अर्धनग्न शव, मचा हड़कंप