विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल 09 से 10 जनवरी कसडोल में



चंदन जायसवाल कसडोल
कसडोल,,खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार के तत्वावधान में विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल का आयोजन 09 एवं 10 जनवरी को शासकीय पी.एम.श्री आत्मानंद स्कूल मैदान कसडोल में किया जाना है इस प्रतियोगिता में 9से 18 एवं 18 वर्ष से ऊपर 35 वर्ष से नीचे के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स 100 मी.,400 मी. दौड़ एवं तवा फेक इसके अलावा खो- खो, वालीबॉल,बैडमिंटन,कुश्ती,बास्केटबॉल, फुटबॉल,वेटलिफ्टिंग, रस्साकस्सी ये सभी खेल इस प्रतियोगिता में शामिल है जो भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते है वो अपना पंजीयन स्कूल के माध्यम से एवं स्टार लाईन स्पोर्ट्स क्लब में करा सकते हैं उक्त जानकारी कसडोल नोडल आलोक मिश्रा ने दी अधिक जानकारी के लिए 9009369007 पर सम्पर्क कर सकते हैं।









