छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

चंदन जायसवाल कसडोल

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन समाज के अंतिम व्यक्ति से लेकर बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा,सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में निरंतर कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में आज बलौदा बाजार जिला टीम ने जिले के कलेक्टर कुलदीप शर्मा,पुलिस अधीक्षक गौरव राय,समाज कल्याण विभाग की जिला उपसंचालक सिनीवाली गोयल एवं पशु चिकित्सालय के जिला उपसंचालक नरेंद्र सिंह से गुलदस्ता भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की तथा फाउंडेशन की सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.चंद्रप्रभा ध्रुव, प्रदेश युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष राकेश यादव, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नूतन यादव, जिला उपाध्यक्ष रूपेन्द्र विश्वकर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष आयुष कैवर्त्य उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था पूरे जिले में सामाजिक सरोकारों के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। फाउंडेशन विशेष रूप से बेजुबान पशुओं की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, नारी सम्मान, बाल मजदूरी उन्मूलन, घरेलू हिंसा की रोकथाम, यौन उत्पीड़न के विरुद्ध जनजागरूकता तथा अन्य सामाजिक अपराधों की रोकथाम के लिए शासन एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है।
फाउंडेशन ने भविष्य में भी जनहित एवं समाज कल्याण से जुड़े सभी कार्यों में शासन-प्रशासन के साथ मिलकर सहयोगात्मक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशनएकता •अनुशासन सेवा सुरक्षा

Advertisement

Related Articles