छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास के जन्म स्थली गिरौदपुरी धाम में बारिश के बीच अचानक हुई प्राकृतिक झरने की खोज



चंदन जायसवाल कसडोल
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल एवं परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम में लगातार हो रही बारिश के बीच एक प्राकृतिक झरना लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। हरियाली के बीच बहता यह झरना अपनी मनमोहक सुंदरता से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को खूब लुभा रहा है।




बारिश के कारण सक्रिय हुए इस प्राकृतिक झरने का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बहते पानी, पहाड़ी वातावरण और चारों ओर फैली हरियाली ने इस स्थान की खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया है। लोग यहां तस्वीरें और वीडियो बनाकर इस अद्भुत दृश्य का आनंद ले रहे हैं।
बारिश के मौसम में सामने आए इस प्राकृतिक झरने ने गिरौदपुरी धाम की प्राकृतिक सुंदरता में एक नया आकर्षण जोड़ दिया है। हालांकि, फिसलन और तेज जलप्रवाह को देखते हुए पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है।










