LIVE UPDATE

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के समरसता भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकरनगर स्थित दुर्गा मैदान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा जिला रायपुर द्वारा आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ बैठकर भोजन किया तथा स्वयं लोगों को भोजन परोसकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसके संविधान का निर्माण करने का गौरव बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह संविधान देश के 140 करोड़ नागरिकों को समानता, अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का आधार प्रदान करता है। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा समरसता भोज जैसे आयोजन सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने की मजबूत व्यवस्था दी।

आयोजन की प्रसंसा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा यह प्रदेश का पहला और बहुत भव्य आयोजन है इसके लिए उन्होंने झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह एवं जिला संयोजक बृजेश अग्रवाल को साधुवाद दिया।समरसता भोज कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय , अखिलेश सोनी विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर महामंत्री अमित महेश्वरी ,गुंजन प्रजापति उपाध्यक्ष अकबर अली छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रकोष्ठ सहसंयोजक , अजीत सेनापति जी राजेश रिछारिया, रोहित राय ,शंकर नगर मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति मंडल मंत्री राम तांडी , संदीप सोनी राज सोना जगन्नाथ जाल श्याम यादव भवानी कुमार किशोर बघेल किशोर दीप इंद्र नायक सौम्य त्रिपाठी ,उपेंद्र साहू ,देवेंद्र बाग ,गोपाल बाग अभिषेक टांडी , नदीम भाई मोंटू , आशु अग्रवाल, महेश यादव , अर्जुन छतरी, मयंक शर्मा, राजविंदर सिंह ,सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles