LIVE UPDATE

दौलत राम शर्मा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसडोल की शिक्षिका वंदना वाधवानी को पीएचडी की उपाधि

चंदन जायसवाल : कसडोल। दौलत राम शर्मा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसडोल में जनभागीदारी शिक्षक हिंदी विभाग में कार्यरत वंदना वाधवानी को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

वंदना वाधवानी ने हिंदी विषय में शोध कार्य पूर्ण कर यह उपाधि हासिल की। उनके शोध कार्य को विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं स्टाफ ने उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles