रायपुर शिवा निसान में Nissan TEKTON का वर्ल्ड प्रीमियर, 10.49 लाख से शुरू होगी नई प्रीमियम SUV



रायपुर। Shiva Nissan ने आज रायपुर आयोजित प्रीमियर के दौरान नई निसान TEKTON को लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान (प्रोडक्ट ऑफेंसिव) का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 280 Nmका टर्बो परफॉर्मेंस,गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं। TEKTONके साथ निसान अपनेएसयूवी डीएनए को भारतीय बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में नए रूप में पेश कर रही है। चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित यह एसयूवी कंपनी की”वन कार, वन वर्ल्ड”फिलॉसफी के तहत विकसित की गई है।
Nissan Patrol से प्रेरित डिजाइन
नई TEKTON के डिजाइन में निसान की प्रतिष्ठित SUV Nissan Patrol की झलक देखने को मिलती है। कंपनी का कहना है कि नई SUV निसान की करीब 75 वर्षों की SUV विरासत को आधुनिक डिजाइन और तकनीक के साथ आगे बढ़ाती है। प्रीमियम लुक के साथ इसमें दमदार रोड प्रेजेंस देने पर खास जोर दिया गया है।
100 प्रतिशत टर्बो इंजन लाइन-अप
TEKTON को सभी वेरिएंट में टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ पेश किया गया है। इसमें TURBO T160 और TURBO T280 इंजन विकल्प मिलेंगे। T280 इंजन 163 PS की अधिकतम पावर और 280 Nm का टॉर्क देने में सक्षम है। T280 वेरिएंट में 6-स्पीड Wet Clutch DCT के साथ ई-शिफ्टर भी दिया गया है, जिससे बेहतर प्रदर्शन और ड्राइविंग कंट्रोल मिलने का दावा किया गया है।
Google Built-in कनेक्टिविटी
नई SUV में आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। Google Built-in की मदद से ग्राहक Google Maps के जरिए नेविगेशन, Google Assistant के जरिए हैंड्स-फ्री कमांड और Google Play पर उपलब्ध 200 से अधिक ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।
700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
कंपनी के अनुसार, TEKTON में 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस दिया गया है। इसके अलावा प्रीमियम इंटीरियर, आधुनिक कनेक्टिविटी और दमदार टर्बो परफॉर्मेंस को SUV की प्रमुख खूबियों में शामिल किया गया है।
₹10.49 लाख से शुरू होगी कीमत
निसान ने TEKTON के अलग-अलग वेरिएंट की शुरुआती कीमत भी घोषित की है। T160 मैनुअल की कीमत ₹10.49 लाख से, जबकि T280 मैनुअल और T280 DCT दोनों की शुरुआती कीमत ₹14.99 लाख रखी गई है। ये शुरुआती कीमतें कंपनी द्वारा घोषित प्रारंभिक कीमतों के अनुसार हैं।
भारत में बनेगी Nissan TEKTON
नई TEKTON का निर्माण चेन्नई स्थित निसान प्लांट में किया जाएगा। कंपनी ने इसे अपनी “One Car, One World” फिलॉसफी के तहत विकसित किया है। निसान के मुताबिक, वर्ष 2026 में यह कंपनी का दूसरा प्रोडक्ट है और भारतीय बाजार में कंपनी की नई विकास रणनीति का अहम स्तंभ साबित होगा।
TEKTON के जरिए निसान ने भारतीय प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट में अपनी दावेदारी मजबूत करने की तैयारी की है। दमदार टर्बो इंजन, प्रीमियम डिजाइन, Google Built-in कनेक्टिविटी और बड़े बूट स्पेस के साथ अब इसकी सीधी टक्कर इस सेगमेंट की मौजूदा लोकप्रिय SUVs से होने की उम्मीद है।









