LIVE UPDATE

कसडोल विधानसभा में अनुराग साहू एनएसयूआई कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त

कसडोल। कसडोल विधानसभा क्षेत्र में एनएसयूआई संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए अनुराग साहू को कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा बलौदा बाजार जिला प्रभारी अमित शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।

अनुराग साहू की नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके नेतृत्व में कसडोल विधानसभा क्षेत्र में छात्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

बताया जा रहा है कि अनुराग साहू लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles