LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता की असम में मौत : चुनाव प्रचार के लिए गए थे बलौदाबाजार के युवा नेता रूपेश ठाकुर

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार शहर के युवा कांग्रेस नेता और नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रूपेश ठाकुर का आसाम चुनाव प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ी और ईलाज के दौरान मौत हो गई। वे कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भी थे।

जिले में जैसे ही यह खबर आई शोक का वातावरण छा गया। रूपेश ठाकुर अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की वजह से काफी लोकप्रिय थे और जिले के साथ ही प्रदेश स्तर की राजनीति में भी अच्छी खासी दखल रखते थे। वे असम चुनाव में रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ गये हुए थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और गुवाहाटी के हास्पिटल में इलाज किया जा रहा था, पर आज जिंदगी की जंग हार गये और सभी को रोता बिलखता छोड़ गये।

मंत्री वर्मा ने जताया शोक
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शोक संदेश में कहा कि, रूपेश ठाकुर छोटा भाई था तथा सामाजिक कार्य व लोगों के सुख-दुख में साथ रहता था उसका इस तरह अचानक हम सबको छोड़कर जाना बहुत दुखद है। आज उसके निधन का समाचार मिला है मै इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles