सुबह उठकर किशमिश और इसका पानी दोनों सेवन करने से मिलते है जबरदस्त फायदे,

263
kiss miss
kiss miss

किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर रात को किशमिश को पानी में भिगोकर रख दिया जाए, फिर सुबह उठकर इनका सेवन किया जाए तो सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आप सुबह किशमिश और इसका पानी दोनों का सेवन कर सकते हैं। इससे खून की पूर्ति करता है, हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही यह त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर खाने के फायदों

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बस 30 दिन अगर आप किशमिश भीगोकर खाते हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत हो जाएंगी। भीगे किशमिश खाने से चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।भीगे किशमिश खाने से आपकी इम्युनिटी बूस्ट हो जाएगी और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे। 30 दिन तक लगातार भीगे किशमिश खाने से आपकी कब्ज व एसिडिटी की समस्या भी दूर हो जाएगी।

हड्डियां मजबूत बनाए पानी में भीगे किशमिश

किशमिश में बोरॉन होता है। इसके अलावा किशमिश कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना भीगे हुए किशमिश खाएंगे, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही हड्डियां को विकास भी तेजी से होगा। हड्डियों के लिए किशमिश को काफी लाभकारी माना जाता है।

एसिडिटी से राहत दिलाए भीगे हुए किशमिश

वैसे तो किशमिश की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए जब आप किशमिश को सीधे तौर पर खा लेते हैं, तो इससे आपको सीने या पेट में जलन महसूस हो सकती है। लेकिन अगर आप किशमिश को रातभर पानी में भिगोएंगे और फिर खाएंगे, तो इससे एसिडिटी से राहत मिल सकती है। क्योंकि किशमिश को पानी में भिगोकर रखने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। भिगोए हुए किशमिश खाने से एसिडिटी से राहत मिल सकती है।

"वर्कआउट के बाद क्या खाएं: वजन घटाने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही आहार"

फ्री रेडिकल्स से बचाए किशमिश

किशमिश एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में रोजाना किशमिश खाने से शरीर फ्री रेडिकल्स से होने वाले नकुसान से बच सकता है। किशमिश खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। साथ ही कैंसर से भी बचाव हो सकता है। फ्री रेडिकल्स स्किन को भी खराब कर सकात है। किशमिश खाने से स्किन की कंडीशन में भी सुधार किया जा सकता है।

IMG 20240420 WA0009