लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, सीएम विष्णु देव साय की दी बधाई

222
आडवाणी
आडवाणी

रायपुर | भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ मिलने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश भाजपा की ओर से श्री आडवाणी को बधाई दी है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

श्री देव ने कहा- यह बड़े हर्ष का विषय है। पार्टी को सींचने में, खड़ा करने में आडवाणी जी का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि, सरकार में रहते देश को ऊंचाइयों तक ले जाने का काम श्री आडवाणी ने किया है। मैं अपनी और प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई देता हूं।

सीएम विष्णु देव साय ने भी दी बधाई

 सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि, भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र, पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को “भारत रत्न” से सम्मानित करने की घोषणा से मन अत्यंत प्रसन्न है। राजनैतिक क्षेत्र में आपकी गंभीरता एवं दूरदृष्टि से कई विकासपरक कार्य संपादित हुए हैं। सामाजिक क्षेत्रों में आपका योगदान अतुलनीय है। हमारे अभिभावक माननीय आडवाणी जी को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।

IMG 20240420 WA0009
प्रेमी ने गला घोटकर की प्रेमिका की हत्या, चरित्र को लेकर करता था शंका, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार