LIVE UPDATE

रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर कार्रवाई : ग्राम परसुलीडीह में बोरिंग करते पाए जाने पर मशीनें जब्त

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में धरसीवां तहसील के ग्राम परसुलीडीह में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 54 के एक हिस्से में 17 मार्च 2026 को अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद 18 मार्च को उसी स्थान पर बोरिंग का कार्य किया जा रहा था।

मौके पर धरसीवां तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे सहित राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बोरिंग मशीन और चार वाहन (KA 01 MN 9866, KA 01 MN 9776, KA 01 MK 6333, KA 01 MK 6355) जब्त किए। जब्त वाहनों को थाना विधानसभा, रायपुर को सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles