LIVE UPDATE

रामसागर पारा वार्ड क्रमांक 11 में नवरात्र के अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन, माता गढ़ तुरतुरिया में

बलौदाबाजार। रामसागर पारा, वार्ड क्रमांक 11 स्थित मां भवानी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा  नवरात्र  के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि के दिन माता गढ़ तुरतुरिया धाम में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भोजन का आयोजन किया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य माता के भक्तों को सेवा भाव से प्रसाद स्वरूप भोजन उपलब्ध कराना है। भंडारे में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक भोजन ग्रहण कराया जाएगा।
समिति द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के दर्शन करें तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles