भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला रायपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, बुजेश कुमार अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में संभाग प्रभारी विकास अग्रवाल एवं प्रदेश संयोजक संजूनारायण सिंग ठाकुर के सहमती से भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के अनुशंसा से भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक बृजेश कुमार अग्रवाल ने झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में संदीप सोनी, राधेश्याम नाग, राजेश कश्यप और चंद्रप्रकाश शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं राज सोना को कोषाध्यक्ष तथा सौम्य त्रिपाठी एवं सुमन सिंह को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




इसके अलावा श्याम यादव को कार्यालय मंत्री, दर्शन नायक को सह कार्यालय मंत्री, विक्रांत बागा को सोशल मीडिया प्रभारी तथा वंदना तांडी एवं रामजी सोनी को सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। भरत बागा को मीडिया प्रभारी और सुनीता यादव को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
संगठन ने राजू दुबे को संवाद प्रमुख, शिशिर शुक्ला को संवाद सह प्रमुख, जगन्नाथ जाल को कार्यक्रम योजना प्रभारी तथा संगीता गुप्ता, संजय साहू और पवन तिवारी को कार्यक्रम योजना सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। वहीं सौरभ अवस्थी को ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रभारी तथा हृदय दीप को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही 22 सदस्यों की जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है, जिसमें विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
जिला संयोजक बुजेश कुमार अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में जनसेवा के कार्यों को और गति देने का आह्वान किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने भी नई टीम को बधाई देते हुए संगठनात्मक मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।
देखें सूची-









