LIVE UPDATE

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ का गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में इन दिनों संगठन विस्तार का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नेता राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

गौरतलब है कि राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ भाजपा के वरिष्ठ और सक्रिय नेता रहे हैं। इसके साथ ही वे लंबे समय से ब्राह्मण समाज की सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। समाज के पूर्व अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और विभिन्न सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया।

समाजजनों ने कहा कि राजेंद्र शर्मा को मिला यह नया दायित्व न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज और संगठन के लिए इसी तरह कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles