विरासत भी, विकास भी’ का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, प्रबुद्धजनों को शॉल-श्रीफल देकर किया वंदन



बसना/पिथौरा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राष्ट्रव्यापी आह्वान किया गया है। इस गौरवशाली अवसर पर देश भर में विभिन्न रचनात्मक, सेवाभावी और गौरवमयी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बसना विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य और गरिमामय ‘प्रबुद्धजन सम्मान समारोह’ का आयोजन क्षेत्र के जनप्रिय, ओजस्वी और विकास पुरुष विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के गरिमय नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वयं अग्रणी और सक्रिय भूमिका निभाते हुए क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगरों में प्रबुद्धजनों (बुद्धिजीवियों, समाज प्रमुखों व वरिष्ठ नागरिकों) के निवास स्थान पर जाकर उनका आत्मीय सम्मान किया और मोदी सरकार के इन 12 वर्षों की ऐतिहासिक एवं युगांतकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया।




महाभियान के तहत विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगरीय क्षेत्र बसना, पिथौरा सहित ग्रामीण अंचलों जैसे ग्राम कुरचुंडी, ग्राम सपोस और ग्राम गड़फुलझर का सघन दौरा किया। उन्होंने प्रबुद्धजनों के घर-घर जाकर भारतीय सनातन परंपरा के अनुरूप उन्हें शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल (नारियल) देकर और केंद्र सरकार की नीतियों व सांस्कृतिक गौरव पर आधारित विशेष पुस्तक “विरासत भी विकास भी” भेंट कर उनका भावुक अभिनंदन किया।
प्रबुद्धजनों के निवास पर पहुंचे विधायक डॉ संपत अग्रवाल
ग्राम कुरचुंडी: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सबसे पहले ग्राम कुरचुंडी पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक श्री धनमाली साव जी का उनके निवास पर पूरे आदर भाव के साथ स्वागत-अभिनंदन किया।
ग्राम गड़फुलझर (आस्था और सम्मान का संगम) : गड़फुलझर पहुंचने पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सबसे पहले सुप्रसिद्ध रामचंडी मंदिर में माथा टेका। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर पूरे बसना विधानसभा क्षेत्र और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख, समृद्धि, खुशहाली तथा अच्छी फसल की कामना की। इसके पश्चात, उन्होंने कोलता समाज के प्रतिष्ठित अध्यक्ष श्री गिरधारी साहू जी के निवास पर जाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
ग्राम सपोस (सामाजिक समरसता): सपोस आगमन पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने अखिल भारतीय सतनामी समाज के सम्मानीय राजमहंत पी. एल. कोसरिया जी से मुलाकात की। विधायक डॉ. अग्रवाल ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर समाज के प्रति उनकी दीर्घकालिक सेवाओं के लिए उनका वंदन किया।
बसना नगर: बसना शहर में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व भाजपा महासमुंद जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी के निवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और वरिष्ठता का सम्मान करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इसी कड़ी में उन्होंने सतनामी समाज के पूज्य संत श्री लाभोंदास जी का भी पूरे आदर के साथ स्वागत और सत्कार किया।
पिथौरा: पिथौरा नगर में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा और सेवा क्षेत्र के योगदान को सराहते हुए सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सुखीराम डड़सेना, सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर अलख राम साहू और सेवानिवृत्त सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर सत्यनारायण मिश्रा का शॉल-श्रीफल भेंट कर आदरपूर्वक सम्मान किया।
सभी प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने गर्वपूर्वक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ये 12 साल भारत के इतिहास में ‘बेमिसाल और स्वर्णिम अक्षरों’ में लिखे जाने वाले रहे हैं। इन 12 वर्षों में भारत ने अंत्योदय (आखिरी व्यक्ति का उदय) के संकल्प को साकार होते देखा है। आज हमारा देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरा है। मोदी जी के नेतृत्व में न केवल देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, बल्कि वैश्विक पटल पर भारत का मान-सम्मान और गौरव अद्वितीय रूप से बढ़ा है।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भावुक शब्दों में कहा कि प्रबुद्धजन किसी भी समाज की रीढ़ और हमारे मार्गदर्शक होते हैं। उनका अनुभव और आशीर्वाद ही हमें जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति देता है। आज केंद्र की भाजपा सरकार ‘विरासत भी और विकास भी’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है। एक तरफ जहां अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ और महाकाल लोक का पुनरुद्धार कर हमारी सनातन विरासत को सहेजा गया है, वहीं दूसरी तरफ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे, डिजिटल इंडिया और गरीबों के लिए पक्के मकान, मुफ्त राशन व आयुष्मान कार्ड जैसी जनहितकारी योजनाओं से देश का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। हम खुशनसीब हैं कि हमें मोदी जी जैसा दूरदर्शी नेतृत्व मिला है, और बसना विधानसभा क्षेत्र का हर एक नागरिक इस विकास यात्रा में मजबूती से उनके साथ खड़ा है।
इस गौरवमयी सम्मान यात्रा के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, मंडल अध्यक्ष भाजपा पिथौरा आशीष शर्मा,जिला प्रवक्ता भाजपा स्वप्निल तिवारी,अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन अजय अग्रवाल ,जिला महामंत्री भाजपा जितेंद्र त्रिपाठी,पूर्व मंडल अध्यक्ष पिथौरा नरेश सिंघल,महामंत्री भाजपा पिथौरा मंडल जतिन ठक्कर, विधायक प्रतिनिधि पुष्पराज गजेंद्र, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि मुन्नू पांडे, विधायक प्रतिनिधि रवींद्र अजवानी,भाजपा नेता आलोक त्रिपाठी,सतीश ध्रुव,जिला मीडिया प्रभारी नवीन साव,रामचंडी मंदिर गड़फुलझर सुवर्धन प्रधान,भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न समाजों के प्रमुख प्रतिनिधि, युवा मोर्चा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को पूरी ऊर्जा के साथ सफल बनाया।









