LIVE UPDATE

अतिक्रमण रोकने को लेकर नगर पंचायत कसडोल में धरने पर बैठे लोग, सीएमओ ने कार्रवाई का दिया भरोसा

अतिक्रमण रोकने को लेकर नगर पंचायत कसडोल में धरने पर बैठे लोग, सीएमओ ने कार्रवाई का दिया भरोसा

विज्ञापन

कसडोल। नगर में बढ़ते अतिक्रमण के विरोध में कॉलेज रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों ने नगर की सड़कों एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की।

इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज रोड से लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर दुकान एवं ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

सीएमओ ने कहा कि सभी अवैध अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किया जाएगा तथा निर्धारित समयावधि के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। समय सीमा समाप्त होने के बाद नगर पंचायत द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा।

नगर पंचायत के इस आश्वासन के बाद धरने पर बैठे लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा आम नागरिकों को अतिक्रमण से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

Related Articles