Sonu Bhide : तारक मेहता की सोनू भिड़े ने बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, जल्द होगी शादी 

451
Sonu Bhide : तारक मेहता की सोनू भिड़े ने बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, जल्द होगी शादी 
Sonu Bhide : तारक मेहता की सोनू भिड़े ने बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, जल्द होगी शादी 
Sonu Bhide : तारक मेहता की सोनू भिड़े ने बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, जल्द होगी शादी 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sonu Bhide : मुंबई: Sonu Bhide Engagement देश के सबसे चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली झील मेहता ने अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां झील मेहता ने अपने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ सगाई कर ली है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोनू भिड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर सगाई की जानकारी दी है। वहीं, तस्वीरें सामने आने के बाद फैन्स झील मेहता को बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़े – Ankita Lokhande : अंकिता लोखंडे हुई कास्टिंग-काउच का शिकार, जाने क्या है पूरा मामला

झील इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि “नई शुरुआत और एक नई फैमिली फोटो”! झील ने एक साथ तीन तस्वीरें शेयर किया है, जिसमें वो आदित्य दुबे और अपने परिवार के साथ नजर आ रहीं हैं। पहली दो तस्वीरों में झील मेहता और आदित्य दुबे मुस्कुराते हुए फोटो के लिए पोज दे रहे हैं। जबकि तीसरी तस्वीर में झील अपने मंगेतर के पेरेंट्स यानी नई फैमिली के साथ फोटो के लिए पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि झील ने सुंदर नीला लहंगा-चोली पहना हुआ था। उनकी चोली पर हैवी कढ़ाई का काम हुआ है, उन्होंने इसके साथ एक मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है।

झील मेहता ने स्टेटमेंट ज्वैलरी और हल्के मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं, उनके मंगेतर आदित्य दुबे एक कढ़ाईदार कुर्ता और सफेद जैकेट पहनी हुई थी। दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही थी। बता दें, 2 जनवरी को, झील मेहता ने अपने प्रपोजल नाइट की एक झलक शेयर की थी। इस वीडियो में देखा गया कि उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। उनके दोस्त उन्हें छत पर ले गए, जहां उनके मंगेतर ने उन्हें सरप्राइजिंगली प्रपोज कर देते हैं। इससे वह बहुत इम्प्रेस होती हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

अभिनेत्री नीता ने की टीवी शो 'आंगन अपना' में एंट्री, इस किरदार में आएंगी नजर