Saumya Tandon : भाभी जी घर पर हैं’ की गोरी मेम अस्पताल में भर्ती

81
Saumya Tandon : भाभी जी घर पर हैं' की गोरी मेम अस्पताल में भर्ती
Saumya Tandon : भाभी जी घर पर हैं' की गोरी मेम अस्पताल में भर्ती

Saumya Tandon : भाभी जी घर पर हैं’ की गोरी मेम अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Saumya Tandon : मुंबई। लोकप्रिय धारावाहिक ‘भाबीजी घर पर हैं’ में ‘गोरी मेम’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सौम्या टंडन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा है, “तस्वीरें हमेशा सुंदर नहीं होतीं और जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं रहती है। रिकवरी हो रही है और जल्द ही फिट हो जाऊंगी। आपकी शुभकामनाओं के लिए पहले से ही धन्यवाद।”

CG News : Sahil Khan Arrested : महादेव बेटिंग ऐप मामला : मशहूर अभिनेता साहिल खान छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार 

सौम्या की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वे कमेंट करके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

सौम्या ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें क्या हुआ है और उन्हें किस बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौम्या ने टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ से घर-घर में पहचान बनाई है। उन्होंने इस सीरियल में अनीता भाभी का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्हें बहुत पसंद किया जाता है।

सौम्या ने इसके अलावा कई फिल्मों और टीवी सीरियल में भी काम किया है। उन्होंने मॉडलिंग के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ से सौम्या को काफी फेम मिला। सौम्या ने शाहीद कपूर-करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘जब वी मेट’ में बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीता। इसके बाद  सौम्या ने ‘वेलकम टू पंजाब’ (पंजाबी फिल्म) में भी काम किया। टीवी सीरियल की बात करे तो सौम्या ने ‘ऐसा देस है मेरा’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में लाजवाब अभिनय किया। सौम्या ने 2016 में बॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह को 10 साल डेट करने के बाद उनसे शादी की थी। सौम्या ने 2018 में बेटे को जन्म दिया।

इस वजह से actor Sunny Deol को लोग घमंडी और अक्खड़ समझने लगे थे