LIVE UPDATE

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कसडोल में बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ आयोजन, पार्षद भानु ने दीप प्रज्वलन कर बच्चों को किया मोटिवेट

चंदन जायसवाल : कसडोल। शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था कसडोल में बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। जहां पार्षद एवं वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रताप साहू द्वारा दीप प्रज्वलन कर नन्हें मुन्हें प्यारे बच्चों को मोटिवेट किया। श्री साहू ने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि बच्चों के बाल विकास के मुख्य चरण गर्भधारण से लेकर किशोरावस्था तक होता हैं, जो शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक और भावनात्मक विकास के सहायक होते हैं। जिसमें प्रमुख 7 चरणों में गर्भावस्था, नवजात अवस्था, शैशवावस्था, प्रारंभिक बाल्यावस्था, मध्य बाल्यावस्था, पूर्व-किशोरावस्था और किशोरावस्था शामिल हैं। ये चरण बच्चों के बढ़ने और सीखने की प्रक्रिया का आधार हैं।

साथ ही बच्चों के आधार स्तंभों में तीन गुरुओं का विशेष योगदान होता है, जहां बच्चों का शारीरिक, मानसिक और भावात्मक सुधार होता है, जिसमें सर्वप्रथम गुरु माता-पिता, शिक्षक और आध्यात्मिक गुरु शामिल है। जिनसे बच्चे सीखते है, और अपने जीवन को सुदृढ़ बनाते है। श्री साहू ने उपस्थित बच्चों को मोबाईल फोन, टेलीविजन और गेम से दूर रहकर माता पिता और शिक्षकों की सलाह पर नियमित पढ़ाई कर अपना और अपने माता पिता का नाम रौशन करने की बात कही गईं। जिसपर बच्चों द्वारा उक्त वक्तव्यों को आत्मसात करने की बात कही गईं। इस दौरान संस्था की प्रभारी दीदी बी के सीता, दीदी बी के भुनेश्वरी, रौनक साहू, तीजराम साहू सहित अन्य मौजूद रहें।

Related Articles