ग्राम पंचायत कोसमसरा (क) मे लगा स्वच्छता चौपाल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर हुआ चर्चा

चंदन जायसवाल कसडोल 

कलेक्टर के निर्देशानुसार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम पंचायत कोसमसरा क में स्वच्छता चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर विशेष चर्चा ग्रामीणों एवं स्वच्छग्राही दीदियों से किया गया। जिसमें चार प्रकार के कचरे को घर स्तर पर ही अलग-अलग करना सेग्रीगेशन शेड में ले जाकर अलग हुए कचरे को अलग अलग ही पैक कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तक पहुंचाना रिसाइकलर या कबाड़ी वाले को बेचना किसी भी प्रकार के पॉलिथीन को जलने पर मना करना लोगों लोगों को समझाइए देना गांव में कम से कम कचरे का ढेर हो इस बात को सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। घर-घर कचरा संग्रहण एवं यूजर चार्ज लिए जाने पर भी चर्चा किया गया ठोस कचरे का प्रबंधन क्यों जरूरी है हमारे जीवन में यह क्या महत्व रखता है ठोस कचरे का प्रबंध करने से जीवन स्तर में क्या सुधार लाया जा सकता है इन सारी बातों पर विस्तृत रूप से स्वच्छता चौपाल में चर्चा किया गया ताकि गांव में कचरे का ढेर ना हो गांव स्वच्छ और सुंदर हो।जनपद पंचायत कसडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश साहू, धनीराम साहू, रामचरण साहू कलस्टर समन्वयक, सरपंच दुलार सिंह पैकरा, सचिव कमलनारायण पैकरा, उपसरपंच महेश्वर प्रसाद साहू, पंचगण, ग्रामीणजन एवं स्वच्छग्राही समूह की दिदियाँ ग्राम पंचायत कोसमसरा (क) उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles