


चन्दन जायसवाल
बिलाईगढ़,आज जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के उपाध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अधूरे गौरव पथ का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने की मांग की गई।




यह मार्ग कॉलेज, अस्पताल, तहसील, एसडीएम कार्यालय, छात्रावास सहित कई महत्वपूर्ण संस्थानों तक जाने का प्रमुख रास्ता है। अधूरे निर्माण और कीचड़ के कारण प्रतिदिन स्कूली बच्चे, छात्र-छात्राएं एवं नगरवासी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
प्रशासन को 3 दिवस का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो अधूरे गौरव पथ पर कीचड़ में बैठकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर केशव साहू,अहमद खान, राकेश मानिकपुरी, अमृत साहू, उजाला साहू, चीकू, सोनू, आदित्य, तुषार, बालकृष्ण, राकेश सहित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।









