LIVE UPDATE

चरौदा (क) ग्राम पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, गुप्त मतदान में 9 मत पक्ष में

चंदन जायसवाल

विज्ञापन

कसडोल। जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत चरौदा (क) में शुक्रवार को सरपंच के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर नियमानुसार मतदान कराया गया। मतदान प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार विवेक पटेल की देखरेख में तथा जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान गुप्त मतदान (Secret Ballot) के माध्यम से कराया गया। मतदान के दौरान सरपंच रामकुमार रजक के पक्ष में 3 मत पड़े, जबकि अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करते हुए 9 पंचों ने सरपंच के विरुद्ध मतदान किया।

जानकारी के अनुसार, सरपंच के खिलाफ ग्राम पंचायत के 9 पंचों ने 13 जुलाई को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामरतन दुबे के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आज मतदान कराया गया।

पंचायत राज अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अनुसार आवश्यक बहुमत प्राप्त होने के बाद सरपंच के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। इसके साथ ही सरपंच रामकुमार रजक अपने पद पर बने रहने के लिए आवश्यक समर्थन प्राप्त नहीं कर सके।

अब इस संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी द्वारा पंचायत राज अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के अनुसार की जाएगी।

Related Articles