ग्राम पंचायत बार: शिकायतों की जांच जारी, सरपंच पक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोपों को बताया निराधार

चंदन जायसवाल

कसडोल। ग्राम पंचायत बार में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग को लेकर चल रही जांच के बीच सरपंच पक्ष ने अपने ऊपर लगाए गए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पंचायत में कराए गए सभी विकास कार्य शासन के निर्धारित नियमों एवं स्वीकृति के अनुसार किए गए हैं और जांच एजेंसी को हर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे।
सरपंच पक्ष का कहना है कि प्रशासन द्वारा की जा रही जांच का वे स्वागत करते हैं और उन्हें विश्वास है कि निष्पक्ष जांच में सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। उनका दावा है कि पंचायत में स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए गए हैं तथा किसी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि जांच टीम ने विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया है। समयाभाव के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके, लेकिन प्रशासन द्वारा अगली तिथि तय होने पर वे उपस्थित होकर अपना पक्ष और संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करेंगे।
सरपंच पक्ष ने यह भी कहा कि पंचायत के विकास कार्यों को लेकर कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। उनका कहना है कि वे जांच प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करेंगे और उन्हें भरोसा है कि निष्पक्ष जांच के बाद उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत साबित होंगे।
फिलहाल प्रशासन की जांच प्रक्रिया जारी है और संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद जांच प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles