कटगी मंडल की महत्वपूर्ण मासिक बैठक संपन्न, संगठन कार्यों को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश,कटगी मंडल अध्यक्ष अजीव जायसवाल के नेतृत्व में हुई आयोजित

चंदन जायसवाल कसडोल,

भारतीय जनता पार्टी कटगी मंडल की महत्वपूर्ण एवं विशेष मासिक बैठक देवांगन धर्मशाला, कटगी में मंडल अध्यक्ष अजीव जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई बैठक संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के मुख्य अतिथि नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं कसडोल विधानसभा प्रभारी रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय राव, भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार के जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जिला महामंत्री विजय यादव, कटगी मंडल प्रभारी गिरधारी लाल वर्मा, सह प्रभारी चरणदास तेरवंश,युवा मोर्चा कटगी एमएम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष,राजकुमार जयसवाल, पूर्व जिला पंचायत सभापति नवीन मिश्रा, कटगी मंडल के दोनों महामंत्री, ईश्वर पटेल , संतराम वर्मा, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा थवाईत,उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles