सर्दियों में रोज खाएं संतरे, बढ़ेगी इम्यूनिटी और बीमारियां रहेंगी दूर

178

संतरा खाना जूस पीने से ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन इसे ठंड के मौसम में किस समय खाना, कितना खाना है, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। तो आइये यहां जानते है…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सेहत के लिए फायदेमंद है संतरा Orange is beneficial for health

संतरे विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और अलग-अलग फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट शरीर की कोशिकाओं को हानिकारक मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में ये पेट को लंबे समय तक भरा रखने के लिए फायदेमंद होता है। आंखों के लिए भी यह फल बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे खाने से आंखें हेल्दी रहती है।

एक दिन में कितने संतरे खाना सही है? How many oranges is it okay to eat in a day?

एक व्यक्ति एक दिन में कितने संतरे खा सकता है, यह उम्र, स्वास्थ्य, गतिविधि स्तर जैसे व्यक्तिगत कारकों के आधार पर डिपेंड करता है। संतरे पौष्टिक फल हैं, लेकिन इनका सेवन संतुलित मात्रा करना जरूरी है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोजाना 2-3 संतरे खाने से व्यक्ति को ढेर सारा फाइबर और विटामिन सी मिल सकता है।

संतरा खाने का सही समय?Right time to eat orange?

संतरे में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए विटामिन सी जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार संतरे का जूस या फल सुबह और रात में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। इसकी बजाय आप दोपहर के समय इस फल को खाएं या जूस पिएं।

कैसे खाएं संतरा how to eat orange

त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर रखी जा रही है कढ़ी नजर

संतरा एक खट्टा फल है, इसमें विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जब भी संतरा खाएं तो खाने के बीच में गैप रखें। इसी के साथ संतरे और गाजर के कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए। इसकी वजह से सीने में जलन हो सकती है। इसी के साथ संतरा खाने के बाद दूध और दही खाने से बचें।