बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी और हेल्दी शकरकंद की रबड़ी..रेसिपीज

277
बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी और हेल्दी शकरकंद की रबड़ी..रेसिपीज
बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी और हेल्दी शकरकंद की रबड़ी..रेसिपीज

सर्दियों में मीठा खूब पसंद किया जाता है, ऐसे में हेल्दी रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं शकरकंद की रबड़ी बना सकती हैं। यह आपके पूरे परिवार को जरूर पसंद आएगी। खास बात है कि इसे आप गर्म या ठंडा दोनों रूपों में खाया जा सकता हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी ये रबड़ी खूब पसंद आएंगी। वहीं घर में कोई खास फंक्शन हो या फिर घर आए मेहमानों का दिल जीतना हो, आप चाहे तो इस रेसिपी को झटपट बनाकर सर्व कर सकती

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी और हेल्दी शकरकंद की रबड़ी..रेसिपीज

सामग्री 

दूध – 1 लीटर

शकरकंद – 1 किलो

चीनी – 1 कप

इलायची पाउडर – 1 टी स्पून

काजू कटे – 5

बादाम कटी – 5

पिस्ता कटे – 5

केसर – 1 चुटकी

गर्म पानी

ऐसे बनाएं

सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें और फिर इनका छिलका उतार दें। फिर इनको मैश कर दें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में दूध को गर्म होने के लिए रख दें। दूध में हल्का उबाल आने के बाद उसमें मैश किए हुए शकरकंद डालें। अब इन दोनों चीजों को तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा ना हो जाए।

अब दूसरे पैन में एक कप पानी डालकर गर्म कर लें, जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें एक चुटकी केसर डाल दें। केसर जब पानी में अच्छे से घुल जाए तो उसमें दूध मिला दें और रबड़ी को चमचे की मदद से चलाते रहें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब रबड़ी को कम से कम 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं।

सर्दियों में ट्राई करें सूप की ये 3 अलग-अलग रेसिपी

रबड़ी के अच्छे से पक जाने के बाद उसमें स्वादानुसार चीनी मिक्स करें। चीनी को चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करें। फिर 2-3 मिनट तक रबड़ी पकाएं और फिर गैस को बंद कर दें। अब रबड़ी की तासीर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अगर आपको ठंडी रबड़ी खाना पसंद है तो आप इसे कुछ देर के लिए फ्रीजर में भी रख सकते हैं। रबड़ी को सर्व करने से पहले उसमें बादाम, काजू और पिस्ते को गॉर्निश करें।

शकरकंद खाने के फायदे

आपको बता दें कि शकरकंद आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। ऐसे में अगर आप लंबे समय तक आंखों को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में शकरकंद जरूर शामिल करना चाहिए।  शकरकंद के सेवन से दिल संबंधी बीमारियों को दूर किया जा सकता है।  इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।  शकरकंद के सेवन से आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।