LIVE UPDATE

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी, फरार आरोपी गिरफ्तार, हितग्राहियों से की गई थी 14 लाख की ठगी

दुर्ग। थाना सुपेला पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के पांचवें और दो साल से फरार आरोपी मो. मकसूद को ओडिशा के बरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें –CG Suspend : हर्बल गुरु शिक्षिका निलंबित

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों द्वारा एक राय होकर प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर प्रार्थी राकेश चौसरे पिता शंता राम चौसरे उम्र 26 साल पता वार्ड 17 चिंगरी पारा नेहरू भवन के पास सुपेला जिला दुर्ग(छ.ग.), एवं हितग्राही श्रीमति रतना वर्मा, श्रीमति रजनी मानीकपुरी, लोम सिंह पटेल सरिता घोड़े, रमेश खंडारे, से कुटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर प्रार्थी एवं हितग्राही की कुल जुमला रकम 14,04,000/- रूपये का धोखाधड़ी कर हड़प लेने की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपीगण 1.ज्योति सोनी, 2. रेसमा खातुन, 3. शाहिद खान, 4. राहुल राय के विरूध्द धारा 173(8) जाफौ के तहत दुर्ग न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है, जो न्यायालय में विचाराधिन है, मो0 मकसुद पता मयुर पार्क के पास भिलाई क्वटर नं. 30 मदर टेरेसा नगर केम्प 1 भिलाई, हाल एफसीआई कालोनी गुरूव्दारा चौंक के पास बरगढ़ थाना टाउन बरगढ़ जिला बरगढ़,(उड़िसा), को पकड़कर पूछताछ करने पर ठगी की रकम में से 2,50,000/- रुपए प्राप्त होना जिसको खर्च कर देना स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 03.09.2025 को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, सउनि पूरण साहू, संतोष मिश्रा आर. गंभीर जाट का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी:- मो0 मकसुद पता मयुर पार्क के पास भिलाई क्वटर नं. 30 मदर टेरेसा नगर केम्प 1 भिलाई, हाल पता एफसीआई कालोनी गुरूव्दारा चौंक के पास बरगढ़ थाना टाउन बरगढ़ जिला बरगढ़ (उड़िसा)

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles