LIVE UPDATE

Raipur Crime : रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या

Raipur Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आ रही है। जंहा एक युवक ने एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी है। मृतिका रायपुर के एक अस्पताल नर्स थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर प्रतिबंध

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका प्रियंका दास मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी और टिकरापारा के पटेल पारा में किराए पर रह रही थी। प्रियंका दास पचपेड़ नाका स्थित निजी अस्पताल में नर्स थी। आरोपी का नाम दुर्गेश बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी मृतिका का दोस्त था। दोनों के बीच विवाद के बाद आरोपी ने चाकू से युवती के सीने पर वार कर दिया जिससे प्रियंका दास की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि प्रियंका की चिरमिरी के सन्नी नामक युवक से भी पिछले 7 साल से फ्रेंडशिप थी। युवती का बॉयफ्रेंड से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि लव ट्रायंगल में आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि बीती रात जब मृतिका की सहेली नाइट ड्यूटी पर गई थी। इसी बीच आरोपी युवती के कमरे में पहुंचा और विवाद करने लगा। इस दौरान आरोपी ने चाकू से प्रियंका की हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गया। गुरूवार की सुबह जब प्रियंका दास की सहेली नाईट ड्यूटी से लौटे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। प्रियंका का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनाम कर जांच शुरू की गई। फ़िलहाल टिकरापारा पुलिस ने युवती के दोस्त दुर्गेश को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles