LIVE UPDATE

CG ब्रेकिंग : दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपी पर किया इनाम घोषित

CG ब्रेकिंग : दुर्ग थाना वैशाली नगर में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार आरोपी दीपक कुमार सिंह उर्फ दीपक नेपाली की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने ₹3,000 का इनाम घोषित किया है। आरोपी पर प्राणघातक हमले में संलिप्त होने का आरोप है और वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए जिला इश्तहार भी जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें –CIBIL Score कैसे ठीक करें : इन तरीकों से सुधारा जा सकता है खराब सिबिल स्कोर

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया स्नेहा चौबे  उम्र 35 वर्ष साकिन वैशाली नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 21.05.2025 को रात्रि में प्रार्थिया के पति के साथ आरोपी दीपक नेपाली, रोशन सिंह, राम प्यारे, शुभम यादव द्वारा  गाली गलौज कर हाथ मुक्का लात से मारपीट कर जान से मारने की नियत से गले को दबाया गया और सिर को जोर जोर से दीवार में पटका गया। रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप.क्र.- 142/2025
धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी शुभम यादव, रोशन सिंह उर्फ राजा एवं रामप्यारे यादव, साकिन केम्प-01 वैशाली नगर  को गिरफ्तार कर ज्युडियियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण में आरोपी दीपक नेपाली जो घटना दिनांक से लगातार फरार है,  कि पतासाजी, गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा 3000/- रू. का ईनाम उद्घोषणा आदेश जारी किया गया है। साथ ही आरोपी की पता तलाश हेतु जिला ईश्तहार भी जारी किया गया है।

फरार आरोपी
दीपक कुमार सिंह उर्फ दीपक नेपाली पिता स्व. कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष साकिन संग्राम चौक कैम्प-1 18 न. रोड, थाना वैशाली नगर

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles