युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी: युवराज पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा टुंड्रा मंडल के महामंत्री



चंदन जायसवाल कसडोल
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार एवं युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवराज पटेल को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) टुंड्रा मंडल का महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है।यह नियुक्ति भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े भाजपा टुंड्रा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश साहू तथा **भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजय देवांगन** के मार्गदर्शन एवं संगठन की सहमति से की गई।नवनियुक्त महामंत्री युवराज पटेल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है, जो युवाओं को नेतृत्व करने का अवसर देता है। पार्टी द्वारा मिली इस जिम्मेदारी का वे पूरी ईमानदारी, अनुशासन और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा टुंड्रा मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।नियुक्ति के बाद भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने युवराज पटेल को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में टुंड्रा मंडल में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।युवराज पटेल की इस नियुक्ति को क्षेत्र में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।













