LIVE UPDATE

स्टेट टाइगर फोर्स : 4 वन्य-जीव के शिकार में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार

स्टेट टाइगर फोर्स : भोपाल मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल को मिली सूचना के आधार पर शिवपुरी एवं वन मण्डल श्योपुर द्वारा संयुक्त रूप से जिला श्योपुर में अलग-अलग स्थानों पर दल बनाकर घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश-राजस्थान में वन्य-जीव का शिकार कर उसके अवयवों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह के 3 आरोपी दौजी भील, सुनीता दौजी निवासी ग्राम खोहरा जिला दौसा राजस्थान और बेस्ता भील निवासी नयागाँव कराहल जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : बॉलीवुड अभिनेता के यंहा ED का छापा, इस मामले में हुई कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

स्टेट टाइगर फोर्स द्वारा आरोपियों के पास से वन्य-जीव तेंदुओं के अवयवों की जप्ती की गयी। इन अपराधियों के पास से 9 मोटर साइकिल, 3 मोबाइल जप्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा 4 वन्य-जीव तेंदुओं का शिकार किया जाना स्वीकार किया गया। जप्त वन्य-जीव अवयवों को फॉरेंसिक लैब में भेजकर शिकार किये गये वन्य-जीवों की प्रजाति एवं संख्या की पुष्टि करायी जायेगी।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव ने बताया कि एसटीएसएफ द्वारा उक्त प्रकरण में शामिल 2 आरोपियों को 5 जून को विशेष न्यायालय शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया था, जिन्हें 4 दिन के फॉरेस्ट रिमांड पर लिया गया। प्रकरण में लिप्त गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles