LIVE UPDATE

CG क्राइम : बाइक नहीं देने पर बेटे ने पिता पर टांगी से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

CG क्राइम : रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में मामूली विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता पर टांगी से हमला कर दिया। घटना 17 जून की रात करीब 9:30 बजे की है जब 26 वर्षीय पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार ने अपने पिता गंभीर साय सिदार पर धारदार टांगी से वार कर उन्हें घायल कर दिया। पिता ने बाइक की चाबी देने से इनकार किया था जिससे नाराज होकर आरोपी ने यह हमला किया। गंभीर रूप से घायल हुए गंभीर साय को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया गया।

 

ये भी पढ़ें –Raipur News : नगर निगम ने साहू नाश्ता सेंटर को किया सीलबंद

घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित के मौखिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 118(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। तत्पश्चात पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक ईगेश्वर यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक सुमित एक्का एवं इलियास केरकेट्टा की प्रमुख भूमिका रही।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles