CG Crime : बस की डिग्गी से 21 किलो गांजा बरामद, 2 लाख का माल जब्त, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी



CG Crime : दुर्ग। थाना पदमनाभपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्री प्रतिक्षालय बस स्टैंड दुर्ग में खड़ी एक बस की डिग्गी से 21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। यह मादक पदार्थ लावारिस हालत में दो सूटकेसों में रखा गया था। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 20/05/2025 को बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षालय के पास दुर्ग में खड़ी बस क्रमांक OD/08/9792 की डिक्की में 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेस में अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है।
उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बस स्टेण्ड दुर्ग यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचकर बस क्रमांक OD/08/9792 की डिग्गी की तलाशी लेने पर लावारिश हालत में रखा हुआ 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में ब्राउन कलर के टैप से रैप किया हुआ 12 पैकेट गांजा जिसका वजन 21 कि.ग्रा.कीमती करीबन 2,10,000/- रू. को विधिवत जप्त किया गया। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 153/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही है।











