CG Crime : रात में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार


CG Crime : बम्हनीडीह में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में रात्रि के समय एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।


ये भी पढ़ें –CG मर्डर : बहु निकली सास की हत्यारन, तानो से तंग आकर दिया वारदात को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10/06/25 की दरमियानी रात को बम्हनीडीह क्षेत्र के बस स्टैंड निवासी आरोपी विरेंद्र चंद मसीह (उम्र 40 वर्ष) ने एक महिला के घर में जबरन प्रवेश कर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना बम्हनीडीह पुलिस ने आरोपी विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/2025 दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 74, 351(2), BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।