Raipur Crime : फाफाडीह में जुआं खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार



रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज थाना पुलिस और सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम ने फाफाडीह इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी रकम, ताश पत्ती, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 मई 2026 को थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फाफाडीह क्षेत्र के एक मैदान में कुछ लोग रुपये का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए गंज पुलिस एवं रात्रि गश्त टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान 15 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 54 हजार 500 रुपये नगद, 52 नग ताश पत्ती, मोबाइल फोन तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में सतपाल सिंह निवासी देवेन्द्र नगर रायपुर, गजेन्द्र कुमार साहू निवासी डीडीनगर रायपुर, ओमप्रकाश चन्द्रा निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़, परमानंद कुर्रे निवासी महासमुंद, नरेन्द्र सागर निवासी कोतवाली रायपुर, दीपक पात्रे निवासी नेहरू नगर रायपुर, विक्की रोचवानी निवासी टिकरापारा रायपुर, संजय कुकरेजा निवासी डीडीनगर रायपुर, अभिषेक माणिकपुरी निवासी टिकरापारा रायपुर, ओंकार साहू निवासी पुरानी बस्ती रायपुर, बब्बू उर्फ पवन कस्तूरिया निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, कमल रन्झेला निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, सौरभ जैन निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, मुकेश नारायणी निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर तथा मोहित धीवानी निवासी पुरानी बस्ती रायपुर शामिल हैं।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।











