LIVE UPDATE

CG Crime : नाबालिक को बहला फुसलाकर अनाचार करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : दुर्ग। जिले के लंबित अपराधो के त्वरित निराकरण एवं फरार आरोपियों को पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार कर लंबित प्रकरणो के निराकरण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भापुसे.) के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया |

प्रार्थी द्वारा दिनांक 08.08.19 को थाना भिलाई नगर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी *नाबालिक बेटी दिनांक 06.08.19 को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है | जिसकी रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया जाकर विवेचना के दौरान प्राप्त काल डिटेल के आधार पर उक्त नाबालिक लड़की को निरंतर पतासाजी कर दिनांक 27.09.19 को बरामद करने के पश्चात कथन लेखबद्ध किया गया। जिसके द्वारा आरोपी हर्ष दूबे के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाकर शारिरीक संबंध बनाना बतायी जिस पर प्रकरण मे धारा 366, 376 भादवि. 3, 4 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी है |

आरोपी हर्ष दूबे जो सन 2019 से लगातार फरार चल रहा था जिसका निरंतर पतासाजी कर करीबन 06 वर्ष बाद मिलने से आरोपी को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया जो घटना को कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है|

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles