LIVE UPDATE

रायपुर में ड्रग्स का नशा करते युवक युवतियों के वायरल विडियो पर पुलिस की कार्यवाही

रायपुर। कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया में विडियों वायरल हुए थे जिसमें कुछ लोगों को ड्रग्स का नशा करते हुए देखा गया था, उक्त वायरल विडियोे की गंभीरता को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा संज्ञान में लेते हुए वायरल विडियो को तस्दीक कर संलिप्ततों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

ये भी पढ़ें – ई-रिक्शा में गांजा तस्करी, 3 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा वायरल विडियों में दिख रहे युवक युवतियो को चिन्हांकित कर पतासाजी कर पकडा गया। जिसमें कुछ टिनेएजर तथा 04 व्यक्ति थे जिन्होने अपना नाम चंदन सोनकर, रितेश सोनी, शिवम धीवर तथा तैफीउद्दीन निवासी रायपुर का होना बताया गया। जिनसे पूछताछ पश्चात् प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा उनके बताये हुए स्थानों में रेड कार्यवाही की गई जहां किसी प्रकार का कोई मादक पदार्थ नही पाया गया।

जिसके पश्चात् टीम के सदस्यों द्वारा सभी के मोबाईल फोन को जप्त कर उनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है साथ ही संलिप्त टीनएजरों का काउंसिलिंग कराकर समझाईश देकर उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया है तथा आरोपियान चंदन सोनकर, रितेश सोनी, शिवम धीवर तथा तैफीउद्दीन के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए प्रत्येक के विरूद्ध 02-02 लाख रूपये के बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही की गई है।

जिनके विरूद्ध बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही की गई है-

01 चंदन सोनकर पिता गोपी सोनकर उम्र 27 साल निवासी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

02 रितेश सोनी पिता राजू सोनी उम्र 24 साल निवासी ओम विहार थाना टिकरापारा रायपुर।

03 शिवम धीवर पिता सुनील धीवर उम्र 21 साल निवासी आमापारा थाना आजाद चौक रायपुर।

04 तैफिउद्दीन पिता हमीदउद्दीन उम्र 23 साल निवासाी अफरोज बाडी थाना मौदहापारा रायपुर।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles