LIVE UPDATE

रायपुर@ किराना दुकान में आबकारी का छापा, मध्यप्रदेश प्रान्त के कई ब्रांडों के शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.25 लीटर विदेशी मदिरा जप्त

रायपुर। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (सी. एस.एम.सी.एल .) श्री श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अन्य प्रान्त के अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं।

 

ये भी पढ़ें- CG Crime : ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, हत्या कर घटना को एक्सीडेंट का रूप देने, शव को नाले के पास छोड़ा, एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

 

16 जून को मुखबिर की सूचना पर हांडीपारा रायपुर में एक किराना दुकान में रायपुर के आबकारी टीम के द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी कन्हैया लाल लूलिया के आधिपत्य के किराना दुकान से मध्यप्रदेश प्रान्त की 10 नग ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, 4 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की तथा 01 नग रॉयल चौलेंज व्हिस्की कुल 15 नग बोतल अवैध मदिरा मात्रा 11.25 बल्क लीटर जब्त की गई। इस आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क ) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही टाटीबंध वृत प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान के द्वारा की गई एवं कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर पैकरा ,आबकारी उपनिरीक्षक श्री विक्रम सिंह, आबकारी आरक्षक श्री पोखराज शांडिल्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles