Gariyaband Crime News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, बहु ने कराई थी सास की हत्या, ये वजह आई सामने



Gariyaband Crime News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 19 मार्च 2025 को जंगल में मिले एक अज्ञात महिला के जले हुए शव के अवशेषों ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गरियाबंद और स्पेशल टीम ने मिलकर त्वरित जांच शुरू की और 72 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतिका की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना का खुलासा

19 मार्च को ग्राम हाथबाय से गरभनतोरा जाने वाले जंगल में एक जले हुए लकड़ी के ढेर में अज्ञात महिला के शव के अवशेष मिले। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद शव को जलाने का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
हत्या की वजह और आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि समारी बाई यादव (60 वर्ष) नामक महिला 18 मार्च से लापता थी। गहन पूछताछ के बाद मृतिका के बेटे और बहू ने खुलासा किया कि उन्हें आखिरी बार गांव के कृष्ण कुमार पात्रे के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने कृष्ण कुमार को रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया।
आरोपी कृष्ण कुमार पात्रे ने बताया कि मृतिका की बहू लक्ष्मी यादव ने संपत्ति हथियाने के लालच में उसे हत्या के लिए उकसाया था। लक्ष्मी ने वादा किया था कि हत्या के बदले वह सरकारी अटल आवास उसके नाम करवा देगी। योजना के तहत 18 मार्च की रात कृष्ण कुमार ने समारी बाई को खेत में बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को जंगल में ले जाकर जलाने के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई।
आरोपी गिरफ्तार
गवाहों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने कृष्ण कुमार पात्रे और लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस सफलता में थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव और स्पेशल टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से अंधे कत्ल की गुत्थी महज 3 दिन में सुलझा ली गई, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।












The analysis is useful when studying volatility and market momentum.
Salary Calculator