सट्टे का पर्दाफाशः कुख्यात खाईवाल घनश्याम गिरफ्तार



लखन हरवानी : बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बलौदा बाजार और आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय कुख्यात सट्टा खाईवाल घनश्याम भारती (38), निवासी भैंसापसरा, बलौदा बाजारद्ध को गिरफ्तार किया। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी और तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
आरोपी के पास से 2.950 नगद और सट्टा पट्टी का लेखा-जोखा अंकित एक मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसारए 29 अप्रैल को भैंसापसरा, बलौदा बाजार में मोबाइल और अन्य माध्यम से सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी सटोरिया को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास से 4.120 नगद, मोबाइल और सट्टा पट्टी जब्त की गई थी। इसके बाद थाना सिटी कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि बलौदा बाजार शहर में सट्टा खाईवाल के माध्यम से सट्टा पट्टी का खेल संचालित हो रहा था।











