LIVE UPDATE

CG Crime : प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट,मोबाइल पर ब्लॉक करने की नाराज़गी बनी हत्या की वजह

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी गणेश कॉलोनी, मंगला में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवती ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के भांजे के रूप में हुई है

मामूली लगने वाला मोबाइल ब्लॉक करने का मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई और प्रेमिका हत्यारिन बन गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवती रौशनी सूर्यवंशी 22 वर्ष निवासी झलमला, थाना सीपत, का मृतक युवक कामता प्रसाद मधुकर 25 वर्ष से प्रेम संबंध था।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से युवक ने युवती को मोबाइल पर ब्लॉक कर रखा था, जिससे वह नाराज़ और आक्रोशित थी। इसी नाराज़गी में युवती मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चाकू लेकर युवक के कमरे पर पहुंची। कामता प्रसाद मधुकर पिता बीज राम मधुकर, मूलतः ग्राम कर्रा, खूंटाघाट का निवासी था और वर्तमान में गौरी गणेश कॉलोनी मंगला में किराये के मकान में रहकर बिलासपुर के एक होटल में काम करता था। कमरे में पहुंचते ही दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तीखी झड़प और विवाद में बदल गई।

सूत्रों के अनुसार युवती ने पहले युवक को डराने के इरादे से चाकू निकाला था, लेकिन विवाद बढ़ते ही उसने गुस्से में आकर युवक पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायल युवकों को एम्बुलेंस में रखा गया इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कमरे को सील कर शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या का प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles