LIVE UPDATE

CG Crime : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने पीड़िता के पैसे व गहने भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ में 14 जुलाई 2026 को 35 वर्षीय पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखे से रुपये एवं गहने हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी मो. सुल्तान अंसारी उर्फ सुल्तान खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

महिला थाना रायगढ़ में एफआईआर क्रमांक 67/2026 के तहत धारा 69 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तत्काल तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अपने रायगढ़ स्थित निवास से फरार है तथा ट्रेलर वाहन चलाने का कार्य करता है। सूचना मिलने पर महिला थाना एवं चौकी खरसिया की संयुक्त टीम ने ग्राम बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा में दबिश देकर ट्रेलर चलाते समय आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी मो. सुल्तान अंसारी उर्फ सुल्तान खान, पिता मो. शमीम अंसारी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम महरी, थाना तरहसी, जिला पलामू (झारखंड), हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 43, जिंदल रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, गोरखा, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसका चिकित्सीय परीक्षण केजीएच रायगढ़ में कराया गया और उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles